✍🏽 परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ
बड़हरिया (सिवान) : प्रखंड अंतर्गत ई-किसान भवन में फार्मरफेस जैविक प्रौद्योगिकी एवं शोध संस्थान द्वारा जैविक जन जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार, सहायक निदेशक (सस्य) आलेख शर्मा, सहायक निदेशक कृषि अभियांत्रिकी शहजाद आलम, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सिवान मनीष पांडेय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, वहीं सहायक निदेशक कृषि अभियांत्रिकी ने कृषि यंत्रीकरण योजना पर प्रकाश डाला। किसानों को बीज उत्पादन और पौधा संरक्षण योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न कृषि पहलुओं पर प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सतीश सिंह (सहायक तकनीकी प्रबंधक) द्वारा किया गया, जबकि संपूर्ण व्यवस्था रवि शंकर सिन्हा (प्रखंड तकनीकी प्रबंधक) ने संभाली। इस अवसर पर किसान मो. खालिद, राजनारायण प्रसाद, लालसा देवी, ज्ञाती देवी, सरस्वती देवी, राजन देवी, रीना देवी, मिनता देवी सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।