✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल एक अज्ञात व्यक्ति की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अस्पताल कर्मियों के अनुसार, सुबह डायल 112 की टीम ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल इस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस और अस्पताल प्रशासन इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों से भी अनुरोध किया गया है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में जानकारी हो तो वे संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
