✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
बड़हरिया (सिवान) : प्रखंड के औराई पंचायत में मंगलवार को जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार की उपस्थिति में अगहनी धान फसल की कटनी कराई गई। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रवि शंकर सिन्हा, सहायक तकनीकी प्रबंधक पूनम कुमारी, किसान सलाहकार कुमार रामू, अनूप कुमार, मनोज कुमार मिश्रा, रवि प्रकाश पाठक सहित अन्य अधिकारी और किसान उपस्थित थे। जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि पंचायत में राजस्व गांव और प्लाट का चयन जिला सांख्यिकी विभाग द्वारा रैंडम नंबर से गणना करके किया गया। नक्शा देखकर फसल कटनी के 15 दिन पहले किसान और खेत का चयन किया गया। फसल कटनी के दिन 10 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा अर्थात 50 वर्ग मीटर में फसल कटनी कराई गई। भलुई गांव में फसल कटनी कराकर थ्रेशर से मड़ाई करके उसका वजन किया गया। इसमें 50 वर्ग मीटर में हरा दाना का 31.500 किलोग्राम उत्पादन हुआ, जो प्रति हेक्टेयर (67 कट्ठा) में 63 क्विंटल के बराबर है। धान का प्रभेद पायनियर 27 पी 63 था। फसल कटनी के समय जवाहरलाल यादव, वैद्यनाथ यादव, संदेश कुमार, कन्हैया चौधरी, राहुल मिश्रा, असरफ अली, हरेश कुमार प्रसाद, पंकज कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार प्रसाद सहित अन्य किसान उपस्थित थे। किसानों ने जिला कृषि पदाधिकारी से धान का शंकर बीज अनुदानित दर पर उपलब्ध कराने और नीलगाय से फसल नुकसान की समस्या को उठाया।