✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
दारौंदा (सिवान) : एक जनवरी 2025 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। निर्वाचक प्रेक्षक सह सारण आयुक्त का 15 नवंबर को भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित सिवान में है चूंकि दारौंदा प्रखंड सारण के सीमावर्ती क्षेत्र में आता है। दारौंदा प्रखंड होते हुए वे सिवान जाएंगे। ऐसे में किसी भी मतदान केंद्र का निरीक्षण करने की संभावना है। इस संबंध में बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि सभी बीएलओ को संबंधित मतदान केंद्र पर मतदान अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, क्योंकि दारौंदा के किसी भी मतदान केंद्र का आयुक्त द्वारा अवलोकन किया जा सकता है। ज्ञात हो कि जिलाधिकारी के ज्ञापांक 2559/सी. के अनुपालन में भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार अर्हता तिथि एक जनवरी 2025 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। निर्वाचक सूची प्रेक्षक, सह आयुक्त सारण प्रमंडल के द्वारा 15 नवंबर, 2024 को भ्रमण कार्यक्रम है। सिवान जाने का प्रस्तावित मार्ग दारौंदा होकर है। संभावना है कि आयुक्त द्वारा सिवान जाने के क्रम में दारौंदा प्रखंड के किसी भी मतदान केंद्रों के अभिलेखों का अवलोकन, निरीक्षण, जंच किया जा सकता है।