✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: शहर के रजिस्ट्री कचहरी रोड स्थित 108 महावीर मंदिर का 17वां वार्षिकोत्सव शनिवार को धर्मसभा अखाड़ा समिति के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया। भगवान हनुमान के दिव्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।
मंदिर की भव्य सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर के प्रवेश द्वार पर विशाल तोरणद्वार बनाया गया था, जबकि मंदिर और आसपास के क्षेत्र को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था।
कार्यक्रम की झलकियां:
- सुबह 7 बजे से 11 बजे तक – षोड़्षोपचार पूजन एवं हवन का आयोजन हुआ, जिसमें वृजमोहन सोनी यजमान रहे और आचार्य वीरेंद्र पांडेय ने विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया।
- 11 बजे से – अलौकिक दर्शन एवं प्रसाद वितरण हुआ।
- शाम 4 बजे से 6 बजे तक – सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
- शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक – भजन, प्रवचन और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस आयोजन में महिला श्रद्धालुओं की भागीदारी विशेष रूप से देखी गई। आयोजन को सफल बनाने में प्रहलाद वर्णवाल, नन्दू, सोनू अग्रहरि, राजा कुमार, शेखर कुमार, सुदामा, पवन कुमार जायसवाल, चंदन चौरसिया, हरिओम सोनी, विकास कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार, भगवान सोनी, दीपक कुमार गुप्ता, उदय कुमार गुप्ता, गुरु और सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट के अध्यक्ष अनमोल कुमार समेत कई गणमान्य लोगों का योगदान रहा।
समिति ने इस भव्य आयोजन की सफलता पर जिलेवासियों को धन्यवाद दिया।