✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान जिले में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में कुल 8,332 लाभार्थी अब तक वंचित हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे इन वंचित लाभार्थियों का पंजीकरण मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर सुनिश्चित करें।
प्रखंडवार वंचित लाभार्थियों की संख्या इस प्रकार है:
आंदर: 597
बड़हरिया: 524
बसंतपुर: 622
भगवानपुर हाट: 490
दरौली: 183
दारौंदा: 279
गोरेयाकोठी: 339
गुठनी: 128
हसनपुरा: 162
हुसैनगंज: 123
लकड़ी नबीगंज: 326
महाराजगंज: 773
मैरवा: 673
नौतन: 297
पचरूखी: 248
रघुनाथपुर: 357
सिसवन: 232
सिवान सदर: 1,625
जीरादेई: 354
जिला शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापकों से आग्रह किया है कि वे शीघ्रता से मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि छात्राएं इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
