✍परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान के डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने “ग्रीन केमिस्ट्री” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
समापन सत्र में परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा, रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. पतिराम पांडेय, विभागाध्यक्ष डॉ. रीता कुमारी, और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केपी गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सेमिनार के संयोजक डॉ. शमशाद अहमद खान ने “विकसित भारत 2047” लक्ष्य पर चर्चा करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास पर प्रकाश डाला। सचिव प्रो. रूचिका जयराल और गणित विभागाध्यक्ष प्रो. जयकिशोर साहनी ने सतत विकास की गुणवत्ता पर जोर देते हुए छात्रों को प्रेरित किया।
राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. पवन कुमार यादव और डॉ. धनंजय यादव ने सतत विकास के लिए उपयोगी कार्यों की आवश्यकता पर बल दिया। एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट अयोध्या के प्रो. सुमन मौर्या ने खाद्य सुरक्षा संरक्षण और “विकसित भारत 2047” मिशन की उपलब्धियों पर चर्चा की। प्रो. भरत चौबे ने मेटल और नैनो मेटल के निर्माण से संबंधित शोध पत्र प्रस्तुत किया।
सेमिनार ने सतत विकास और पर्यावरणीय अनुसंधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
