✍🏽परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ
महाराजगंज (सिवान): महाराजगंज प्रखंड के 16 पंचायतों में से 12 पंचायतों में पैक्स चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही नगर पंचायत में भी पैक्स चुनाव का आयोजन होगा। इस संबंध में बीडीओ बिंदु कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बलउ, बलिया, देवरिया, हजपुरवा, माधोपुर, सिकटिया, पटेढ़ा, सारंगपुर, तक्कीपुर, टेघड़ा, तेवथा, शिवदह पंचायतों में पैक्स चुनाव कराए जाएंगे। वहीं, पोखरा, रिसौरा, जिगरहवां, और कसदेवरा पंचायतों में चुनाव नहीं होगा।
इसके अतिरिक्त, नगर पंचायत में भी पैक्स चुनाव का आयोजन किया जा रहा है। बीडीओ ने बताया कि जिन पंचायतों में चुनाव हो रहे हैं, वहां मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया है और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि महाराजगंज प्रखंड में दूसरे चरण के पैक्स चुनाव की तारीख 27 नवंबर तय की गई है और चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
