✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
नहर किनारे डंप किए गए कचरे में लगी आग, पर्यावरण को हुआ नुकसान
सीवान : आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के समीप नहर किनारे कचरे के ढेर में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इससे नहर किनारे लगे दर्जनों हरे-भरे पेड़ झुलस गए, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है।
ज्ञात हो कि आंदर नगर पंचायत द्वारा शहर के सभी वार्डों से एकत्रित कचरा नहर के किनारे डंप किया जाता है। यह न केवल लोगों के लिए असुविधा का कारण बनता है, बल्कि शरारती तत्वों द्वारा इसमें आग लगा दिए जाने से क्षेत्र में प्रदूषण भी बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कचरे के उचित निपटान की व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं, प्रशासन से शरारती तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करने की अपील की गई है।