✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
दारौंदा (सिवान) : प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव को लेकर दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए 15 और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 49 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान प्रखंड परिसर में जबरदस्त गहमागहमी देखी गई। बीडीओ एवं निर्वाचन पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि सिरसांव पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए छह उम्मीदवारों ने नामांकन किया। हड़सर पैक्स में अध्यक्ष पद हेतु मणि भूषण सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए 12 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।
इसके अलावा, पकवलिया पैक्स में कार्यकारिणी सदस्य के लिए पांच, रुकुंदीपुर पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए संजू देवी और सुधांशु देवी एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए एक, बाल बंगरा पैक्स में अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य दोनों पदों के लिए दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया। मड़सरा पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए नंदकिशोर सिंह सहित दो उम्मीदवार तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए दो, रसुलपुर पैक्स में अध्यक्ष पद हेतु रामेश्वर राय समेत दो और कार्यकारिणी सदस्य के लिए नौ ने नामांकन किया। इसी प्रकार कोडा़री कलां पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए राजेश यादव और कार्यकारिणी सदस्य के लिए तीन, शेरही पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए शिव पारस यादव समेत दो और कार्यकारिणी सदस्य के लिए दो, जलालपुर पैक्स में अध्यक्ष पद हेतु धूपन सिंह और पांडेयपुर पैक्स में अध्यक्ष पद हेतु विकास कुमार यादव एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सात उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
