समय सीवान

✍🏽परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

ग्राम कचहरी को पेपरलेस बनाने पर जोर, विधिक संशोधन पर चर्चा

सीवान के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में सोमवार को ग्राम कचहरी के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें ग्राम कचहरी को पेपरलेस कार्य प्रणाली में बदलने और नए विधिक संशोधनों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण का संचालन अधिवक्ता भूषण कुमार यादव और कार्यपालन सहायक संदीप कुमार ने किया। उन्होंने सरपंच, उप सरपंच, न्याय मित्र, सचिव और ग्राम कचहरी सदस्यों को विधिक प्रक्रियाओं में हुए हालिया बदलावों की जानकारी दी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी दीक्षा गुप्ता ने बताया कि ग्राम कचहरी को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके लिए सदस्यों को नई कार्य प्रणाली से अवगत कराना जरूरी है।

इस अवसर पर सरपंच रवींद्र सिंह, पंकज कुमार प्रसाद, शिवानी देवी, फतेह बहादुर सिंह, गंगासागर यादव, निर्मला देवी, चिंता देवी और न्याय मित्र कमल किशोर सिंह सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version