समय सीवान

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रघुनाथपुर (सिवान): प्रखंड मुख्यालय स्थित भविष्य जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति के तत्वावधान में सोमवार को नई चेतना अभियान के तहत महिलाओं को लैंगिक हिंसा के खिलाफ जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों को लैंगिक समानता की शपथ दिलाई गई। आयोजन प्रखंड परियोजना पदाधिकारी अशोक कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि अध्यक्षता सीएलएफ अध्यक्ष सुमन देवी ने की।

कार्यक्रम के दौरान अंजली देवी ने कहा कि बच्चों में लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। बेटियां आज विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रही हैं। कंचन कुमारी ने बताया कि भारत की महिलाएं प्लेन उड़ाने, रेल संचालन, बैंकिंग, और सरकारी-गैरसरकारी संस्थानों में अहम पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने बेटियों को प्रोत्साहित करने और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

बीपीएम अशोक कुमार ने जानकारी दी कि इस वर्ष 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक सभी महिला ग्राम संगठनों और समूहों में नई चेतना अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरिता देवी ने कहा कि समाज को लिंग भेद की मानसिकता से बाहर आना होगा और लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना होगा।

इस मौके पर एचएनएस नोडल अमरेश कुमार, लेखापाल बीके, सचिव चंद्रावती देवी, सरिता देवी, नीतू देवी, प्रेमशीला देवी, रिंकी कुमारी, सीमा देवी, इंद्रावती देवी, संतोष कुमार, संजीत कुमार और रेखा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version