समय सीवान

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: चंदन कुशवाहा हत्याकांड व लूट कांड में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने वाहन जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने चंदन हत्या कांड में प्रयुक्त एक पिस्टल, पांच गोली, 50 पुड़िया स्मैक, हत्याकांड में प्रयुक्त एक बाइक, दो मोबाइल व लूटी गई एक बाइक को बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाशों में दरौली थाना क्षेत्र के सारण मठिया निवासी विश्वकर्मा कुमार गौंड, एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा टोला निवासी राहुल कुमार यादव व देवरिया जिला के बनकटा थाना क्षेत्र के ताड़ी टोला निवासी प्रिंस कुमार यादव है। जबकि इस कांड में शामिल तीन बदमाश अभी फरार हैं। फरार बदमाशों में बलिया जिला सुलतानपुर बासडीह निवासी सन्नी सिंह, असांव थाना क्षेत्र के छित्तनपुर निवासी कृष्णा सिंह व दरौली थाना क्षेत्र के बलुआ मठिया निवासी चंदन यादव शामिल है।
मामले में प्रेसवार्ता कर एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि नौ नवंबर को गुठनी थाना क्षेत्र बौड़ी में हुए लूटकांड के संबंध में कांड संख्या 314/24 दर्ज की गई थी। इसके दो दिन बाद थाना क्षेत्र के बरपलिया पुल के पास हुए चंदन हत्याकांड के संबंध में कांड संख्या 322/24 दर्ज कर दोनों कांड के उद्भेदन हेतु अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इसी बीच गुरुवार की रात्रि विशेष छापेमारी एवं सघन वाहन चेकिंग के क्रम में एक बाइक सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों में विश्वकर्मा कुमार गौंड एवं राहुल कुमार यादव शामिल है। उनकी तलाशी के क्रम में इनके पास से अवैध हथियार, गोली एवं स्मैक की पुड़िया बरामद की गई। इस संबंध में पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हम दोनों अपने दोस्त के साथ लूटपाट एवं छिनतई कर अपनी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। थाना क्षेत्र के बौड़ी लूट कांड, 13 नवंबर को दरौली में हुए लूट कांड एवं बरपलिया चंदन कुशवाहा हत्या कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई। गिरफ्तार विश्वकर्मा कुमार गौड़ द्वारा अपने बयान में बताया गया कि मेरे और मेरे दोस्तों द्वारा नशा करने तथा अपना पाकेट खर्च पूरा करने के लिए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जाता है। पूछताछ में विश्वकर्मा ने बताया कि नौ नवंबर को अपने दोस्त चंदन यादव एवं सन्नी सिंह के साथ रात्रि 11:30 बजे बौड़ी में एक व्यक्ति से उसकी एक बाइक एवं सात हजार नकद राशि, हथियार के बल पर छीन ली। उस व्यक्ति से लूट करने के बाद हम तीनों गुठनी मोड़ की तरफ भागे। इसके बाद अगले दिन विश्वकर्मा एवं सन्नी द्वारा लूटी गई बाइक एवं मोबाइल को यूपी के ग्राम सोहनपुर थाना बनकटा निवासी प्रिंस यादव को दे दी गई। इस बाइक से वीरेंद्र यादव द्वारा शराब बेचने का काम किया जा रहा था। इसके बाद 13 नवंबर को विश्वकर्मा, सन्नी एवं राहुल साथ ही चंदन यादव एवं कृष्णा सिंह लूट की घटना को अंजाम देने के इरादे से गुठनी थाना क्षेत्र के सेल्लौर से आने जाने वाले व्यक्तियों को देख रहे थे। इसी बीच रात्रि 9:45 बजे एक बाइक सवार तीन लोग (एक लड़का, एक लड़की एवं औरत) को देख लूट पाट करने के इरादे से उसका पीछा करने बरपलीया पुल के पास उ घेर कर लूट करने का प्रयास किया जिसका विरोध करन पर विश्वकर्मा गौंड द्वारा बाइक चालक चंदन कुशवाहा को गोली मार बिना लूट किए सभी फरार हो गए।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version