✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़ गांव में एनएच 331 पर रविवार सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल की पहचान अंसार निवासी बलिराम सिंह के पुत्र अजय सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि अजय अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की तत्परता से अजय को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन की तलाश कर रही है।
