समय सीवान


✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: सराय थाना क्षेत्र के पपौर गांव में रविवार सुबह दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अजय तिवारी, शेषनाथ तिवारी, शांति देवी, नीलू देवी और रामायणी देवी शामिल हैं।

घायल शेषनाथ तिवारी ने बताया कि वह लोग अपने घर जा रहे थे, तभी पड़ोसियों ने साजिश के तहत अचानक हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी घर में घुसकर मारपीट करने लगे, जिससे वह और उनके परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version