✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
महाराजगंज प्रखंड अंतर्गत बंगरा गांव स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दिवाली दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत रघुबीर सिंह स्मृति स्मारक स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी स्व. रघुबीर सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर हुई। रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय समिति के मुख्य पुजारी धर्मनाथ पाण्डेय ने भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की और सत्यनारायण व्रत कथा का वाचन किया। साथ ही, ‘सर्वे भवन्तु सुखिन’ का आह्वान करते हुए मंगला आरती भी की गई।

इस अवसर पर 1008 दीपों को एक साथ प्रज्वलित कर देव दिवाली दीपोत्सव मनाया गया। दीपों की रौशनी में यज्ञ कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बन गया। अध्यक्ष कुमार आशुतोष ने इस आयोजन का महत्व बताते हुए कहा कि यह दीप यज्ञ समाज में अंधेरे से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है और यह समाज में व्याप्त दुराचार को समाप्त करने के लिए एक प्रयास है। साथ ही, यह वीर सेनानियों की सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में शिक्षिका संगीता कुमार, उपमुखिया कौशल्या देवी, तुषार कुमार, भास्कर कुमार, सुहानी भास्कर, मोनी सिंह, ममता सिंह, सोनल, कनिष्क, सोनी कुमारी, और जगेश्वर पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।