समय सीवान

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। विद्यालयों में बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों को पठन सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया।

सदर्भ में, शिक्षकों ने पंडित नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बाल दिवस के महत्व पर चर्चा की। बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में भी इस दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बच्चों को कलम, कापी और टॉफी जैसी चीजें देकर सम्मानित किया गया और पंडित नेहरू के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी गई।

कार्यक्रमों में मध्य विद्यालय सदरपुर, मध्य विद्यालय चक पडरौना, उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़हरिया और रामपुर सहित दर्जनों विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बसंतपुर स्थित विकास सेंट्रल आवासीय स्कूल में भी पंडित नेहरू की जयंती मनाई गई, जहां निदेशक सुरेंद्र प्रसाद ने बच्चों को उनके जीवन और योगदान के बारे में बताया। सिसवन प्रखंड के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version