समय सीवान

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मौके पर सिवान सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी ने बुधवार को दाहा नदी के पुलवा घाट से लेकर सिवान शहर तक विभिन्न स्थानों पर 10000 से अधिक छठ व्रती महिलाओं के बीच नारियल वितरित किए।

सुबह 3000 से अधिक महिलाओं को पुलवा घाट पर नारियल दिया गया, इसके बाद शांति बट वृक्ष के पास 1000 और विधायक के निवास स्थान पर भी 1000 से अधिक महिलाओं को नारियल वितरित किए गए।

इस मौके पर राजद नगर अध्यक्ष इंजीनियर रमेश यादव, राजद युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव और अन्य नेता मौजूद थे।

विधायक ने कहा कि हर साल छठ व्रतियों के बीच नारियल वितरित करता हूं। मेरी छठी मईया से प्रार्थना है कि सभी माताएं और बहनें इस पर्व को सही तरीके से पूरा करें और उनकी मनोकामनाएं पूरी हों।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version