✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना क्षेत्र के चोरौली गांव में 16 जनवरी को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में जानलेवा हमला करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से सभी आरोपित फरार थे।
थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व में पीएसआई छपित कुमार चौबे ने दल-बल के साथ छापेमारी कर इस मामले के दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के करचोलिया नया टोला निवासी सरोजा राघो तिवारी और मुकेश कुमार तिवारी शामिल हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।