समय सीवान

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

देश दीवाने अभियान के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक योगी परविंद आचार्य ने राजन सिंह को बिहार प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। संगठन के सहयोगियों ने कहा कि राजन सिंह के अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और अभियान का प्रचार-प्रसार बड़े पैमाने पर होगा, जिससे भारतवर्ष को विश्व स्तर पर प्रमुख स्थान मिलेगा। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि राजन सिंह संविधान के अनुरूप अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे और प्रदेश में आम जनता को लाभ होगा। इस अवसर पर डॉ. राजीव जायसवाल, डॉ. रोहित सिंह, शर्मानंद राम, रणजीत सिंह, मनमोहन प्रसाद, चंदन सिंह, पिंटू मद्धेशिया, दिलीप प्रसाद, मनोज सिंह, वरुण दुबे, पंकज सिंह समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version