✍परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: शनिवार को आरपीएफ ने श्वान दस्ते के साथ सिवान जंक्शन पर व्यापक जांच अभियान चलाया। यह अभियान प्लेटफार्म, शौचालय, सर्कुलेटिंग एरिया और फुटओवर ब्रिज सहित ट्रेनों में भी चलाया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि यह कार्रवाई वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार की गई। इस दौरान सउनि विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल संजीव कुमार गौतम और स्वान सीजर ने यात्रियों और उनके सामान की गहन जांच की।
अभियान की मुख्य बातें:
यात्रियों के सामान की जांच और आने-जाने की जानकारी ली गई।
संदिग्ध व्यक्तियों का नाम, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण दर्ज किया गया।
आरपीएफ ने ट्रेनों के भीतर सीट के नीचे और ऊपर रखे सामानों की भी जांच की।
इस अभियान के तहत 14005, 15707, 18182, 12408, और 12554 ट्रेनों में अपराधी गतिविधियों पर निगरानी और पेट्रोलिंग की गई। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। मौके पर उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय समेत अन्य आरपीएफ कर्मी मौजूद रहे।
