✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
भगवानपुर हाट प्रखंड के हुलेसरा गांव में शुक्रवार को “मेरा युवा भारत” के बैनर तले स्वामी विवेकानंद युवा मंडल द्वारा बिरसा मुंडा के 150वें जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर युवाओं ने पदयात्रा निकाली, जो हुलेसरा गांव से बिठुना होते हुए जुनेदपुर तक पहुंची। इसके बाद छात्र-छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रोहित कुमार को प्रथम, मुस्कान कुमारी को द्वितीय और ऐश्वर्या कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
आयोजक विनय शंकर सिन्हा ने बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 15 नवंबर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। बिरसा मुंडा आदिवासी समुदाय के महान नायक थे, जिन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष किया। इस अवसर पर शिक्षक सोनू कुमार, काजल कुमारी, शिल्पी कुमारी, भारती कुमारी, निकिता कुमारी, युवराज कुमार, सूरज कुमार, प्रिंस कुमार, विवेक कुमार आदि उपस्थित थे।
