समय सीवान

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: समाहरणालय परिसर स्थित जिला अभिलेखागार कार्यालय में मंगलवार को वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी जिला अभिलेखागार रेयाज अहमद खान ने एक व्यक्ति से रिश्वत लेते हुए प्रतिलिपिकार अशोक कुमार सिन्हा को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर की गई। पकड़े जाने के बाद अशोक कुमार सिन्हा को नगर थाना को सौंप दिया गया, और उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

रेयाज अहमद खान के अनुसार, जिला अभिलेखागार में खतियान के नकल वितरण के काउंटर पर अचानक शोर-गुल होने के कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर औचक निरीक्षण किया गया। इसी दौरान अशोक कुमार सिन्हा को राजपुर निवासी लाल बाबू सिंह से खतियान की नकल देने के बदले अवैध रूप से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। जांच में उनके पैंट की दोनों जेब से कुल पाँच सौ साठ रुपये बरामद हुए। बाद में उन्हें नगद राशि के साथ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए प्रतिलिपिकार अशोक कुमार सिन्हा को बुधवार को जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से कार्यालय में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version