✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
जीरादेई (सिवान): थाना क्षेत्र के सोना नदी के किनारे से स्थानीय पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया, जो अपराध की योजना बना रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर निवासी अरविंद ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार के साथ अपराध की योजना बना रहा है। इसके बाद पुलिस ने तत्परता से घेराबंदी की और उसे सोना नदी के किनारे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक पिस्टल, एक लोडेड मैगजीन और छह गोली बरामद की गई हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध की रोकथाम में मदद मिलेगी और कानून व्यवस्था को बनाए रखा जाएगा।
