✍🏽परवेज़ अख्तर / एडिटर इन चीफ
सिवान: जीरादेई थाना क्षेत्र के करहनु गांव में धान की फसल काटने को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें पुनिता देवी घायल हो गईं। घायल पुनिता देवी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के भाटपार रानी की रहने वाली हैं और इन दिनों अपने मायके करहनु गांव आई हुई हैं।
रविवार की सुबह गांव के कुछ लोग उनके खेत में खड़ी धान की फसल काटने लगे। जब पुनिता देवी और उनके परिवार ने इसका विरोध किया तो विपक्षी पक्ष के लोग एकजुट होकर उन पर हमला करने लगे। इस मारपीट में पुनिता देवी को गंभीर चोटें आईं। स्वजनों ने उन्हें इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
